सफल इंसान बने सफलता : झक-मारकर आपके पीछे आएगी
सफल इंसान और सफलता और सम्मान पाने वाले लोगों को देखकर आप भी उनकी तरह बनने का सपना देखते हैं। लेकिन ऐसा तभी मुमकिन होगा, जब सफल होने के लिए जरूरी बातों को अपने जीवन, व्यवहार में अपनाएं। जानिए, कौन सी हैं वे बातें जो आपको सफल बनाती हैं, मान-सम्मान दिलाती हैं।
हर किसी की चाहत होती है कि उसे पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लेवल पर रेस्पेक्ट-सक्सेस मिले। लेकिन लाख चाहने के बाद, प्रयास करने के बाद भी अगर ऐसा संभव नहीं हो पाता है तो समझ जाइए कि कुछ जरूरी बातें आपसे नजरअंदाज हो रही हैं। ऐसे में निराश न हों, कुछ सामान्य लेकिन कारगर बातों को अमल में लाएं। ऐसा करने पर आपको मान-सम्मान और सफलता दोनों ही मिलेंगी और आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा।
अपना वसूलते करें अपने वसूल पर रहे
पर्सनल हो या प्रोफेशनल, आपको अपनी जिंदगी के लिए कुछ उसूल तय करने चाहिए और नैतिक मूल्यों का पालन करना चाहिए। इससे आपकी छवि एक अच्छे इंसान की बनती है, जिसके कारण लोग आपको सम्मान देते हैं, आपके साथ काम करने की इच्छा रखते हैं, यही बात आपको सफलता की तरफ लेकर जाती है।
अमेरिकन पोएट रैल्फ वाल्डो इमर्सन का कथन है, ‘किसी काम को करने के कई तरीके हो सकते हैं, लेकिन सिद्धांत (उसूल) मुट्ठी भर होते हैं। जो व्यक्ति सिद्धांतों को अपनाता है, वह अपने खुद के तरीके से सफलता पा सकता है। जो व्यक्ति सिद्धांतों को नजरअंदाज करके गलत तरीकों को आजमाता रहता है, उसका मुश्किल में पड़ना तय है।’ कहने का मतलब यही है कि जीवन में सफल होने के लिए शॉर्टकट, गलत रास्तों पर न चलें। हमेशा सही रास्ते और सिद्धांतों का पालन करना ही उचित है
कंपटीशन करने से ना डारे
सफल होने के लिए आपको कॉम्पिटिशन के लिए हर वक्त तैयार रहना चाहिए। साथ ही जो आपके कॉम्पिटिटर हैं, उनसे भी सीखना चाहिए। वह किस तरह सफल हो रहे हैं, इस बात से इंस्प्रेशन लेनी चाहिए। ऐसा करने से जलन की भावना आपके मन में नहीं आएगी और आपको आगे बढ़ने की सही राह भी नजर आएगी।
रहें पूरी तरह ऊर्जा में
सफल होना हो, मान-सम्मान पाना हो तो हर काम को समर्पण भाव से करें। मशहूर पर्वतारोही और लेखक डब्लू. एच. मरे के अनुसार, ‘जब तक कोई समर्पित नहीं होता, तब तक उसके मन में झिझक रहती है और उसकी पीछे हटने की आशंका बनी रहती है।
उसके काम में प्रभावशीलता नहीं रहती। जिस पल व्यक्ति खुद को पूरी तरह समर्पित कर देता है, विधाता भी उसकी सहायता करने लगता है।’ इसके अलावा हर दिन कुछ नया अचीव करने की प्लानिंग करें और अपनी कमियों को पहचान कर दूर करती रहें।
पास ना आने दे हार का भय
भौतिक वैज्ञानिक थॉमस ए. एडिसन ने कई आविष्कार किए। लेकिन उन्हें शुरुआती दौर में असफलता का बार-बार सामना करना पड़ा। इसके बावजूद वह निराशा नहीं हुए और निरंतर प्रयास करते रहे। वह असफलता से डरे नहीं, उन्होंने इसे सहज रूप में लिया। एडिसन ने एक बार कहा था, ‘मैं असफल नहीं हुआ हूं। मैंने तो बस 10000 तरीके खोजे हैं, जो कामयाब नहीं हुए।’ हम भी अगर असफल होने पर इस तरह का नजरिया रखें तो आगे जरूर सफल होंगे।
इन बातों को ध्यान में रखें
सफल होने के लिए मूल्यों, सिद्धांतों, समपर्ण भाव के अलावा भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
सही सही व्यवहार रखें
लोगों को सही तरह से डील करना सीखें तो आप सफलता के करीब पहुंच जाएंगी। लोगों के बीच में अपनी एक अच्छी छवि बनाने की कोशिश करें।
सही लोगों संपर्क रखें
भविष्य में कौन व्यक्ति कब आपके काम आएगा, यह कोई नहीं जानता। ऐसे में आप जहां भी जाएं, संपर्क बनाएं। ऐसा व्यक्ति बनने की कोशिश करें, जिसे सब याद रखें और जिसके साथ सब काम करना चाहें।
ज्यादा जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें वीडियो देखें
0 Comments